ज़मानिया: पक्का पुल से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का हुआ लोकार्पण

संवाददाता सऊद अंसारी

जमानिया। स्थानीय नगर पालिका परिषद ने लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए गंगा नदी पर बने नवनिर्मित पक्का सेतु पुल को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग का सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर ने लोकार्पण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संपर्क मार्ग के बन जाने से नगर सहित क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। नगर के लोगों को नव निर्मित
गंगा सेतु पर जाने के लिए दो किलोमीटर से अधिक कि दूरी तय करनी पड़ रही थी। जो इस संपर्क मार्ग के बन जाने से दूरी कम हो गयी है। जिससे नगर के लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर ने कहा कि दूरी को कम करने के साथ नगर के लोगों को सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस संपर्क मार्ग का निर्माण किया गया है। इसके बन जाने से गंगा पार से व्यापार सहित अन्य कार्यो के लिए नगर में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। जिसके बाद उन्होंने सभासदो के साथ लोकार्पण किया और आज से लोगों के लिए इस मार्ग को खोल दिया गया। इस अवसर पर सभासद सुरेंद्र चौधरी, शिववचन यादव, कालिका प्रसाद,प्रमोद यादव, उमराव यादव सांसद प्रतिनिधि बृजेश जायसवाल आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading