संवाददाता शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़। आने वाले त्योहारों के चलते मूर्ति कलाकार तरह-तरह की मूर्ति बनाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। इस कार्य में हम सभी मूर्ति कलाकार एवं पारिवारिक सदस्य लगभग सात-आठ महीने से जी जान लगाकर अनवरत मूर्तियों को साकार रूप से देते हैं। मूर्तियां बनाकर तैयार भी है परंतु स्थानीय थाना प्रभारी प्रार्थी को कोविड-19 महामारी के बहाने हमारे रोजी-रोटी पर प्रतिबंध लगा रहे हैं जबकि शासन प्रशासन से सारे प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। सारे व्यापारी व व्यवसाई अपना कार्य निर्बाध गति से संचालित कर रहे हैं तो हम गरीबों पर यह प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है यदि हमें श्रीमान से स्तर से अनुमति नहीं मिली तो आज ही का का संकट उत्पन्न हो जाएगा और हम सभी मूर्ति कलाकारों के परिवार भुखमरी के शिकार हो जाएगा। मूर्ति कलाकारों का कहना है कि अन्य व्यवसायियों की तरह मूर्ति कलाकारों को भी अपनी मूर्ति विक्रय हेतु बाजार उपलब्ध कराने एवं अघोषित प्रतिबंध हटाने की कृपा करें जिससे हम मूर्ति कलाकारों की आजीविका निर्बाध रूप से चलती रहे।