आजमगढ़ में अंतराष्ट्रीय महर्षी पतंजलि योग पीठ ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण महिला योग जागरूकता का किया आयोजन।

संवाददाता: कलीम आज़मी

आज़मगढ़। मुबारकपुर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा योग जागरूकता का आयोजन हुआ इस कांफ्रेंस का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता लाना है, क्योंकि आज पूरा विश्व कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है, ऐसे हालात में विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत सभी देशों की सरकारें चिकित्सक एवं आम जन मानस सहित विभिन्न संगठन अपने अपने तरीके से लोगों को इस बीमारी से बचने हेतु जागरूक करने में अपना अतुलनीय सहयोग दे रहे हैं।
तथा करोना बीमारी से बचाव हेतु मास्क का उपयोग सामाजिक दूरी बनाए रखना, नियमित रूप से हाथ धोना साफ सफाई रखना आदि प्रमुख रूप से शामिल है।

इसी कड़ी में आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली व राज्य सरकारों ने यह भी माना है कि कोविड 19 से बचने के लिए योग की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है।क्योंकि आज पूरा विश्व मान रहा है और चिकित्सीय रूप से सिद्ध हो चुका है कि योगाभ्यास से कई बीमारियों को हराया जा सकता है , तथा नियमित एवं सही तरीके से योगाभ्यास के माध्यम से रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाया जा सकता है. जिससे मानव शरीर खुद-ब-खुद बीमारियों से लड़कर बीमारी को समाप्त करने में सक्षम होता है। जिसके लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने की आवश्यकता है। वही मीडिया से बातचीत ESM के डायरेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ग्राम सभाओं में कम से कम 2 महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनको जागरूक करके लोगों को योग के प्रति जागरूक करना ही मुख्य उद्देश है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading