Ghazipur: पी० जी० कालेज में दो नकलची पकड़े गए


गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की संचालित एलएलबी एवं अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही है ।वर्तमान में पी० जी० कॉलेज में एलएलबी पाठ्यक्रम के साथ ही बीसीए एवं बीबीए की परीक्षाएं हो रही है। एलएलबी परीक्षाओं के प्रथम पाली के द्वितीय सेमेस्टर में कुल 2 नकलची परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए। यह एलएलबी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित थे। यह सभी परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते पाए गए हैं।

प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की सुचिता के साथ किसी भी तौर पर समझौता नहीं किया जाएगा। हर एक विद्यार्थी जो की परीक्षा देने परिसर में आएगा। उसकी सघन जांच की जाएगी। इसके लिए प्रोक्टोरियल बोर्ड के सभी सदस्यों को निर्देशित कर दिया गया है। पूरे परीक्षा के दौरान सीसीटीवी से भी परीक्षा संचालन समिति परीक्षार्थियों पर निगाह रखेगी। उन्होंने आगामी प्रश्न पत्रों में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं से अपील किया कि परीक्षार्थी किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग परीक्षा के दौरान ना करें। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर उनके खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading