रद्द होने के बाद, सैदपुर में पुनः हो सकता स्वतंत्रदेव सिंह का कार्यक्रम

सैदपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का कार्यक्रम सैदपुर में हो सकता है। इसके पूर्व 29 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम सैदपुर भाजपा कार्यालय पर तय था। लेकिन उसी दिन डिप्टी सीएम के मुहम्मदाबाद में आने के चलते कार्यक्रम को रद कर दिया गया था।

पुनः होने वाले कार्यक्रम के लिए अबकी बार नया स्थान चुना गया है। विधायक सुभाष पासी कार्यालय के सामने स्थित द्वारिका पैलेस में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव समिति की बैठक लें सकते हैं। जानकारी के अनुसार इसके बाबत बुधवार को जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया। हालांकि अभी कार्यक्रम के पूरी तरह से पुष्ट होने की बाबत जानकारी नहीं मिली है। जिला पदाधिकारियों के अनुसार, इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वाराणसी कमिश्नरी के सभी विधानसभा के चुनाव संचालन समितियों संग बैठक करेंगे और उनके विधानसभाओं में पार्टी की प्रगति की रिपोर्ट लेंगे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading