अब नया बवाल! Akhilesh Yadav पर अभद्र टिप्पणी, 49 पर हुआ मुकदमा दर्ज!

सपा के एक नेता ने फेसबुक पेज ‘बुआ बबुआ’ पर कार्रवाई को लेकर मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि इस पेज पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ कार्टून और वीडियो पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। कन्नौज में एफआईआर दर्ज कराई गई। रिपोर्टों के अनुसार इसमें फेसबुक के सह संस्थापक मार्क जुकरबर्ग सहित 49 लोगों के नाम हैं। इनमें पेज संचालक से लेकर उस कार्टून को लाइक, कमेंट, शेयर करने वाले भी आरोपित बनाए गए हैं जिसको लेकर सपा नेता को आपत्ति है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस पेज के खिलाफ कन्नौज के सराहती गाँव के रहने वाले सपा नेता व अधिवक्ता अमित यादव ने कोर्ट का रुख किया था। जिसके बाद कन्नौज जिला अदालत के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मवीर सिंह ने सोमवार (29 नवंबर 2021) को पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। इस मामले में ठठिया थाने में धारा 156 के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता अमित कुमार का आरोप है कि फेसबुक पर बुआ बबुआ नाम से फेसबुक पेज चल रहा है। इस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर अभद्र टिप्पणी की जा रही है और कार्टून पोस्ट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में अखिलेश यादव का एक कार्टून इस पेज पर पोस्ट किया गया था। ठठिया थाने के प्रभारी नारायण वाजपेयी का कहना है कि अदालत के आदेश के बाद मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है।

शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि इसी साल 25 मई को एक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को आवेदन भेजा था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया। इस पेज को बंद कराने के लिए कैलिफोर्निया स्थित फेसबुक के मुख्यालय में भी रिपोर्ट भेजी गई है। 

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading