उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित प्रसिद्ध दरगाह Hazrat Qasim Shaheed Baba (हजरत कासिम शहीद बाबा) का तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक एवं मेला 27 जुलाई 2026 से शुरू होगा। उर्स को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दरगाह कमेटी के अनुसार यह आयोजन साम्प्रदायिक एकता, आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। दरगाह से मिली जानकारी के अनुसार Qasim Shaheed Baba (कासिम शहीद बाबा), Bahraich Sharif (बहराइच शरीफ) की प्रसिद्ध दरगाह Syed Salar Masood Ghazi (सैय्यद सालार मसूद गाजी) रहमतुल्लाह अलैह के प्रमुख साथियों में शामिल थे। हर वर्ष सफर माह के चेहल्लुम की 11, 12 और 13 तारीख को उनका उर्स मुबारक मनाया जाता है।
उर्स में कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना:
दरगाह कमेटी के अनुसार सालाना उर्स में Akhilesh Yadav (अखिलेश यादव), Awadhesh Prasad (अवधेश प्रसाद), Shivpal Yadav (शिवपाल यादव), Ravidas Mehrotra (रविदास मेहरोत्रा), Dr. Neeraj Bora (डॉ. नीरज बोरा), Brajesh Pathak (ब्रजेश पाठक), Dr. Ashok Bajpai (डॉ. अशोक बाजपेयी), Prof. Rita Bahuguna Joshi (प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी), Nasimuddin Siddiqui (नसीमुद्दीन सिद्दीकी), Jasmeer Ansari (जासमीर अंसारी) तथा सेवानिवृत्त आईएएस Ravindra Nayak (रविंद्र नायक) सहित कई प्रमुख लोगों को दावतनामा भेजा गया है। दरगाह कमेटी ने बताया कि इन सभी के उर्स में शामिल होने की संभावना है।
पहले दिन होगा मिलाद शरीफ और नातिया मुशायरा:
27 जुलाई 2026 को शाम 7:30 बजे नमाज मगरिब के बाद मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाएगा। इसमें Maulana Syed Ansar (मौलाना सैय्यद अंसार), Qari Jameel (कारी जमील), Saddam Hussain (सद्दाम हुसैन), Shadab (शादाब) तथा Idrees Raza (इदरीस रजा) अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद रात 9 बजे नमाज इशा के उपरांत सज्जादा नशीन के घर से सरकारी चादर हजारों जायरीनों के साथ दरगाह शरीफ पर कव्वाली के बीच चढ़ाई जाएगी और इसी के साथ उर्स मुबारक का शुभारंभ होगा।
रात 9:30 बजे नातिया मुशायरे का आयोजन होगा, जिसमें Shariq Laharpuri (शारिक लहरपुरी), Irfan Lakhnavi (इरफान लखनवी), Dr. Haroon Rashid (डॉक्टर हारून रशीद), Qamar Sitapuri (कमर सीतापुरी), Sanjay Mishra (संजय मिश्रा), Rahmat Lakhnavi (रहमत लखनवी), Naeem Manzar (नईम मंजर) और Khalil Akhtar (खलील अख्तर) अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन के दौरान सभी जायरीनों के लिए लंगर (भंडारा) की व्यवस्था भी रहेगी।
दूसरे दिन विशेष कव्वाली का आयोजन:
28 जुलाई 2026 को सुबह 6 बजे कुरान ख्वानी होगी। रात 8:30 बजे दरगाह कमेटी की ओर से चादरपोशी और गुलपोशी की रस्म अदा की जाएगी। इस अवसर पर Jameer Ahmad Khan Warsi (जमीर अहमद खां वारसी) मरहूम के इसाले सवाब में लंगर का वितरण किया जाएगा, जिसे सज्जादा नशीन Zuber Ahmad Khan (जुबेर अहमद खां) के कर-कमलों से संपन्न कराया जाएगा।
रात 9 बजे विशेष कव्वाली कार्यक्रम महफिल-ए-शमा आयोजित होगा। इसमें Firoz Niyazi (फिरोज नियाजी), Rasheed Niyazi (रसीद नियाजी), Chhote Ghulam Sabri (छोटे गुलाम साबरी), Reena Sabri (रीना साबरी), Jafar Niyazi (जफर नियाजी) तथा Taj Qadri (ताज कादरी) अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
तीसरे दिन होगा समापन समारोह:
29 जुलाई 2026 को सुबह 6 बजे कुरान ख्वानी होगी। रात 8:30 बजे जायरीनों की चादरपोशी की जाएगी। इसके बाद रात 9 बजे महफिल-ए-शमा नातिया कव्वाली कार्यक्रम आयोजित होगा, जो पूरी रात चलेगा। कार्यक्रम के दौरान लगातार लंगर (भंडारा) का वितरण भी किया जाएगा।
30 जुलाई 2026 की सुबह 4 बजे पूरी रात चले कव्वाली कार्यक्रम के बाद विजेता कव्वाल पार्टियों को दरगाह कमेटी की ओर से सज्जादा नशीन Zuber Ahmad Khan (जुबेर अहमद खां) के हाथों नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद गुस्ल और कुलशरीफ की रस्म होगी तथा सभी श्रद्धालुओं को सिन्नी (प्रसाद) वितरित कर उर्स का समापन किया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर भी जारी:
दरगाह कमेटी ने उर्स से संबंधित जानकारी, सुझाव और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9335242288 जारी किया है। दरगाह कमेटी के सज्जादा नशीन एवं संरक्षक Zuber Ahmad Khan (जुबेर अहमद खां) ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
#Tags:
#QasimShaheedBaba #Urs2026 #Lucknow #Dargah #ZuberAhmadKhan #AkhileshYadav #IslamicEvent #Qawwali #UttarPradesh
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com।

