लखनऊ: आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी विपक्षी दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए अपनी-अपनी तैयारियां में जुटी हैं. वहीं अब सूत्रों के मुताबीक 14 जनवरी के बाद उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होना तय है. खरमास की समाप्ति के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. फिलहाल छोटे स्तर पर ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा. ऐसे में सूत्रों की मानें तो 2 से 3 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. जिसमें सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का मंत्री बनना तय है. दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जा सकता है. जहां केंद्रीय नेतृत्व से ग्रीन सिग्नल के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा.
वहीँ गोरखपुर पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, बस खरमास बीतने का इंतजार है उसके बाद योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा, जिसमें वो भी शामिल होंगे। साथ ही राम मंदिर जाने के सवाल पर बोले की हमें भी निमंत्रण मिला है।
https://youtu.be/CVXCALwal9M?si=xSHkmicqQvNH-Ys4

