गाज़ीपुर अफीम फैक्ट्री में युद्ध से निपटने की तैयारी…

गाज़ीपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार के आदेश पर गाजीपुर की अफीम फैक्ट्री में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में सीआईएसएफ के साथ यूपी पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल रहीं। देखिए वीडियो:

मॉकड्रिल में स्कूली बच्चों और एनसीसी के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। सायरन बजते ही बच्चे सुरक्षित स्थानों पर टेबल के नीचे छिप गए। एक स्थान पर आग लगाई गई। फायर ब्रिगेड और फोर्स की टीम एंबुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रतीकात्मक रूप से घायल बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विजय गुप्ता ने बताया कि युद्ध के समय जनहानि को कम करने के लिए यह अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने सूचित किया कि रात 8 बजे से 8:10 तक ब्लैकआउट किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस दौरान अपने घरों की बत्तियां पूरी तरह बंद रखें।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह मॉकड्रिल भारत सरकार द्वारा 7 मई को देशभर में आयोजित किये जा रहे व्यापक अभ्यास का हिस्सा है।

Document

Your Number is :

………………………..

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading