बख्शी का तालाब इलाके में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वही मामले में दो नामजद सहित चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वही पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना बृहस्पतिवार रात लगभग साढे आठ बजे की है। जब उनकी बेटी पुराने घर से नए घर के लिए जा रही थी तब रास्ते में सूनसान जगह पर दो लोगों ने बेटी का मुंह दबाकर कार में बैठा लिया। और उसे गांव के बाहर सूनसान जंगल में लेकर गए। जहां पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसमें दो और अज्ञात लोग शामिल भी थे।

घटना को अंजाम देकर चारों फरार हो गए। उनकी बेटी ने घर पहुंचकर सारी आपबीती बतायी। इसके बाद बीकेटी थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर शिवा सिंह व राज सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading