लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार नासिर खान ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
संवाददाता: विकास पाठक
जौनपुर। बीएससी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन के मौके पर लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी डॉ. नासिर खान ने कहा कि जौनपुर में खेल का माहौल फिर से जिंदा किया जाएगा । नौजवानों को सम्बोधित करते हुए डॉ. नासिर ने कहा कि नौजवानो का नशा खोरी की तरफ बढ़ना चिंताजनक बात है हम सब को मिलकर नौजवानों को जागरूक करने की ज़रूरत है और बहुत काम करने की सख्त जरूरत है जिससे नौजवान सही रास्ते पर चले, सूबे में सपा सरकार बनने पर जौनपुर शहर में एक अच्छा सा स्टेडियम और एक इंडोर स्टेडियम बनवाने की कोशिस की जाएगी, जिस से यहां खेल का वातावरण उत्पन्न किया जाएगा ।
इस अवसर पर सपा व व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल सभासद अबुजर शेख,सभासद, सदफ हैदर, डॉ. सज्जाद मेहंदी,जाबिर, माजिद अर्शी,आरिफ जाफ़री, अंत मे आयोजक ज़ीशान खान ने सभी आये हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया ।