महिला की जबरदस्ती शादी करके ले जा रहे अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संवाददाता: विकास पाठक

जौनपुर। मछलीशहर थाना में,महिला की जबरदस्ती शादी करके ले जा रहे अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।मालूम हो कि जौनपुर जिले के थाना मछलीशहर क्षेत्र में, स्थित रिया रॉयल होटल के मालिक द्वारा शाम को जरिये दूरभाष सूचना दिया गया। कि एक महिला आयी है, जिसके द्वारा बताया जा रहा है कि लोग जबरदस्ती उसे लेकर जा रहे हैं इस सूचना पर थाना मछलीशहर की पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा उक्त महिला को लेकर थाना आयी जिसके द्वारा थाना हाजा पर लिखित तहरीर दिया गया कि उसके परिजनो द्वारा महिला की शादी पूर्व से होने के बावजूद पुनः जबरदस्ती किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी करा दिये जो उसे आज लेकर कही बाहर जा रहे थे कि बाथरूम जाने हेतु कहकर मछलीशहर स्थित रिया होटल पहुँची तथा सूचना दी है, जिसके आधार पर थाना मछलीशहर पर मुकदमा पंजीकृत कर उ.नि. धनन्जय कुमार राय द्वारा दिनांक 19.11.2020 को सुबह मे वादिनी की माँ को व अन्य सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading