एक बार फिर शर्मसार हुई मानवता पिट-पिट कर की गई अधेड़ की हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट/गाजीपुर – यह मामला नन्दगंज के कुसम्ही कला गांव का है। जहाँ अज्ञात लोगो ने मामूली कहासुनी पर एक अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। गम्भीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कुसम्ही कला गांव में विनोद के घर बारात आयी हुई थी। गांव के बाहर बाराती खड़े होकर आपस मे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला 50 वर्षीय बाल किशुन देशी शराब की दुकान से शराब पीकर घर लौट रहा था। गांव के बाहर खड़े बारातियों से बाल किशुन की किसी बात पर कहासुनी हो गयी। मामूली कहासुनी ने जल्द ही विवाद का रूप ले लिया। विवाद के दौरान कुछ बारातियों ने बाल किशुन की जमकर पिटाई कर दी।इस दौरान अधेड़ के सिर पर डंडे से भी प्रहार किया गया। पिटाई से अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि पिटाई करने वाले बाराती भाग निकले। गम्भीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading