नोडल अधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र और गौशाला का निरीक्षण
संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। नोडल अधिकारी समीर वर्मा सचिव, लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने साय काल में दिनांक 28 दिसम्बर, 2020 को लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद में संचालित धान क्रय केन्द्रो, गन्ना क्रय केन्दों, गोशालाओं, कोविड-19 एवं उसके वैक्सीन के रख रखाव, किसानों की समस्याओं, सिंचाई एवं नहारो में पानी की उपलब्धता, विद्युत की उपलब्धता, वरासत से सम्बन्धित ,जनशिकायतों का निस्तारण एवं पुरानी फाइलो के रख रखाव, स्वच्छ पेयजल कार्यक्रम, संचारी रोग के रोक-थाम की व्यवस्था, स्वच्छ भारत मिशन, एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओ, तथा कराये जा रहे अन्य कार्याे की विस्तार पूर्वक समीक्षा की।
धान क्रय की समीक्षा के दौरान बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष -2020-21 के अन्तर्गत धान खरीद 15 अक्टूवर, 2020 से 28 फरवरी, 2021 तक चलेगा। जनपद में कुल 132 धान क्रय केन्द्रो को स्थापित किया गया है। इस वर्ष जनपद के लिए कुल 200000 मी0 टन का लक्ष्य आवंटित हुआ जिसमें से जिलाधिकारी महोदय द्वारा काफी प्रयास के उपरान्त संस्थावार खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष खाद्य विभाग एवं पंजीकृत सहकारी समिति एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी द्वारा 34 क्रय केन्द्र पर 3810.64 की खरीदारी की, पी0सी0एफ द्वारा 10 क्रय केन्द्र पर 2789.080, यूपी स्टेट एग्रो एवं एवं एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी 30 क्रय केन्द्रो पर 16108.395, पी0सी0यू0 पर 10043.897, एन0सी0सी0एस0 द्वारा 23640.941, यू0पी0एस0एस पर 1575.59, मण्डी समिति द्वारा 2219.72 एवं भारतीय खाद्य निगम द्वारा 303.80 कुल मिलाकर 16372 किसानो से लक्ष्य के सापेक्ष 94786.063 मी0 टन धान की खरीदारी की गयी 77874.406 मी0 टन धान का प्रेषण मिलों को कर दिया गया है। इसी क्रम में गन्ना के दो क्रय केन्द्र संचालित किये गये है जिसमें मटेहूॅ व फकराबाद में तौल कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। उन्होने गौशाला/पशु आश्रय केन्द्रो के बाबत जानकारी ली जिसमें बताया गया कि गोवशं की संख्या ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा नर व मादा को मिलाकर 2483 है जिसमें टैग किय गये गोवंश की संख्या 2343 है।