संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। रविवार को थाना करीमुद्दीनपुर पर यतीश दुबे (लेखपाल क्षेत्र ताजपुर मिश्रपुरा) द्वारा राजस्व टीम पर हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटवाते समय, लाठी डण्डा से मारना पीटना, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना व जे0सी0बी0 को क्षत्रिग्रस्त कर देने के सम्बन्ध में थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर पर मु0अ0सं0 07/20 धारा 147/148/323/ 332/333/353/427 भादवि पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त मिश्री यादव पुत्र जानकी यादव उम्र 55 वर्ष नि0ग्राम मिश्रपुरा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर जो कही भागने के फिराक मे था कि पुलिस टीम द्वारा ग्राम मिश्रपुरा जाने वाले रास्ते से सुबह 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गौरतलब है कि सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, हाईकोर्ट के आदेश पर राजस्व टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर ध्वस्तिकरण का कार्य कर रही थी कि कुछ लोगों द्वारा गोलबंद होकर ध्वस्तिकरण करा रहे टीम के ऊपर हमला कर दिया, जिसमें लेखपाल और जेसीबी चालक घायल हो गए। इस घटना को लेकर लेखपाल द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस खबर को ABT न्यूज़ ने प्राथमिकता से दिखाया था।
- अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के नाम-
- प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, थाना करी0पुर गाजीपुर।
- उ0नि0 अभिराज सरोज, थाना करी0पुर गाजीपुर।
- का0 विपिन प्रताप यादव, थाना करी0पुर गाजीपुर।
- का0 सोभनाथ, थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर।

