नपा अध्यक्ष ने किया जनता के समस्याओं का समाधान…

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को विशुनपुरा पिपरही गांव में पहुंची। यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया। इस दौरान सभी विभागों के लोग मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। जरूरतमंदों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस मुहैया करवाई गई। आयुष्मान कार्ड भी लाभार्थियों को वितरित किया गया।

मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने ग्राम पंचायत विशुनपुरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र वितरित किया तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी भी दी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु दिए गए मंत्र का संकल्प लिया गया।

न०पा०प० के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा ने सरकार की योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र की ग्रामवासियों को मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

इस मौके पर मण्डल महामंत्री सतीश राय, हर्षित सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव, दीपक विश्वकर्मा, चंदन बिन्द, नोडल अधिकारी, वीर अभिमन्यु सिंह (सचिव) आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading