Video: गौतम अडाणी ने परिवार के साथ रामलला के किए दर्शन, बोले- भारत की संस्कृति का प्रतीक है राम मंदिर

जानेमाने उद्योगपति और गौतम अडाणी ने गुरुवार को परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने आरती में भाग लिया, पुजारी से तिलक ग्रहण किया और प्रसाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए उन्होंने राम मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी ट्रस्ट के सदस्यों से प्राप्त की।

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर हुआ आगमन:
गौतम अडाणी सुबह करीब 8:30 बजे पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अहमदाबाद से दो चार्टर्ड फ्लाइट्स के जरिए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। वहां से लंबा काफिला सीधे श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचा, जहां उनका पारंपरिक तरीके से अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

गुरुकुल में छात्रों से की मुलाकात:
अयोध्या प्रवास के दौरान गौतम अडाणी ने निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय का दौरा भी किया। यहां उन्होंने छात्रों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और गुरुकुल की परंपराओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ समय बिताना उनके लिए विशेष अनुभव रहा और गुरुकुल आज के समय में भारतीय संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।

गुरुकुल संस्कृति को मिलेगा सहयोग:
गौतम अडाणी ने कहा कि अडाणी फाउंडेशन आधुनिक तकनीक और AI के दौर में गुरुकुल परंपरा को संरक्षित करने में हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने शिक्षा और संस्कृति के संतुलन को समाज के लिए जरूरी बताया।

लखनऊ में सीएम से करेंगे मुलाकात:
अयोध्या दौरे के बाद गौतम अडाणी के लखनऊ रवाना होने की जानकारी है, जहां वे मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इससे पहले भी 22 जनवरी 2024 को वह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या आए थे।

संघर्ष से सफलता तक का सफर:
गौतम अडाणी का जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद के एक गुजराती जैन परिवार में हुआ था। उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़कर मुंबई का रुख किया और डायमंड इंडस्ट्री में काम शुरू किया। कुछ समय बाद उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया और धीरे-धीरे व्यापार का विस्तार किया।

अडाणी ग्रुप का विस्तार:
1988 में स्थापित अडाणी ग्रुप आज कोल ट्रेडिंग, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स, पावर और ग्रीन एनर्जी जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय है। 1995 में मुंद्रा पोर्ट का कॉन्ट्रैक्ट इस ग्रुप की सफलता का अहम मोड़ साबित हुआ। वर्तमान में यह समूह एयरपोर्ट, डेटा सेंटर और सीमेंट उद्योग में भी अपनी मजबूत उपस्थिति रखता है।

सामाजिक कार्यों में योगदान:
गौतम अडाणी की पत्नी प्रीति अडाणी के नेतृत्व में 1996 में स्थापित अडाणी फाउंडेशन देश के कई राज्यों में सामाजिक कार्य कर रहा है। यह संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम करते हुए लाखों लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में योगदान दे रही है।

Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com


#GautamAdani #Ayodhya #RamMandir #AdaniGroup #UPNews

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading