गाज़ीपुर: कोटा से आए छात्रों में एक छात्रा में कोरोना संक्रमण के संकेत

ब्यूरो डेस्क/गाज़ीपुर । कोरोना आपदा के दौरान यूपी के छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर योगी सरकार ने छात्र छात्राओं को कोटा से उनके घरों तक पहुंचाने की इंतज़ाम किया है।जिसके तहत रविवार को गाजीपुर के 211 छात्र छात्राएं यूपी परिवहन निगम की 7 बसों के जरिये अपने गृह जनपद पहुंचे। जहां जिला प्रशासन ने सभी की मेडिकल जांच कराई।मेडिकल जांच में फिट पाये जाने के बाद सभी को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं प्रशासन के निर्देश पर गाज़ीपुर शहर स्थित सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर के टेक्निशियन द्वारा कोटा से आए छात्रों का कोरोना की जांच के लिए ब्लड कलेक्शन किया गया। तो वहीं रविवार शाम खबर आयी कि एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जब हमने इस बाबत कोरोना वार्ड इंचार्ज डॉक्टर स्वतंत्र देव से बात किया तो उन्होंने बताया कि “सभी छात्र और छात्राओं को लंका मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर रखा गया है। उनमें से एक लड़की के अंदर कोरोना संक्रमण मानक के अनुसार लक्षण पाए गए हैं, जिसके कारण उस छात्रा को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading