रिपोर्ट: अमित कुमार
Ballia: यू पी के बलिया नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित विक्रांत सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। आरोप है कि EO ने पानी की आपूर्ति नहीं आने की शिकायत पर फर्जी आख्या लगाई है। विक्रांत सिंह का कहना है कि अगर इस मामले में कार्यवाही नहीं होती है, तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे।
पीड़ित विक्रांत सिंह ने आरोप लगाया है कि EO ने जानबूझकर फर्जी आख्या लगाई है, जिससे उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। विक्रांत सिंह ने मांग की है कि EO के खिलाफ कार्यवाही की जाए और उनकी शिकायत का निस्तारण किया जाए। और इन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे और न्याय की मांग करेंगे।
विक्रांत सिंह, पीड़ित, जगदीशपुर
