कैफियत एक्सप्रेस चलाने के लिए भारत रक्षा दल ने किया बुलंद आवाज
संवाददाता शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़। शनिवार को आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की समस्या को देखते हुए कैफियत एक्सप्रेस चलाने की मांग को लेकर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे मंत्री पीयूष गोयल को संबोधित ज्ञापन आजमगढ़ स्टेशन अधीक्षक को दिया।
इस अवसर पर उपस्थित भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद बड़ी संख्या में लोग जो दिल्ली रोजी रोटी ,नौकरी व व्यापार के लिए जाते हैं कैफियत के रुक जाने से इन लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है ,यह यात्री बसों से यात्रा करने के लिए मजबूर है।आजमगढ़ से दिल्ली की जो यात्रा ₹500 में हो सकती थी उसके लिए ₹3000 तक एक यात्री को देने पड़ रहे हैं ,पैसे वाले तो व्यवस्था कर ले रहे हैं ,लेकिन एक मजदूर गरीब पैसे के अभाव में दिल्ली नहीं जा पा रहा है ऐसे में हम लोग माननीय रेल मंत्री से अनुरोध कर रहे हैं कि आजमगढ़ से दिल्ली को जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस को तुरंत चालू कराया जाए, कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करवाते हुए जितनी सीट है उतनी सीट पर यात्रियों को दिल्ली पहुंचाया जाए, ताकि गरीब मजदूर का रोजगार न खत्म हो वह अपनी जीविका के लिए दिल्ली जाकर कुछ कमा सके और व्यापारी गण भी अपना व्यापार बढ़ा सकें, हमें उम्मीद है कि भारत सरकार जनता की पीड़ा को समझते हुए अति शीघ्र कैफियत एक्सप्रेस को चालू करवाएगी ।इस अवसर पर संगठन के रवि प्रकाश सुनील वर्मा बृजेश मिश्रा अनूप श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।