समाधान दिवश पर 145 शिकायतों में से 2 का निवारण

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह


अमेठी। तिलोई तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में तहसील प्रांगण में खुले मैदान एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की जन समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं जिसमें अवैध कब्जा से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि गांव में जाकर निरंतर भ्रमण कर अवैध कब्जा सहित छोटे-मोटे विवाद निपटाएं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्रवाई अमल में लाई जायें। ताकि तत्समय मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। डीएम ने निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए। तहसील तिलोई में कुल 145 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें मौके पर 02 का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व की 3 संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। इस अवसर पर पुलिस से संबंधित प्रकरणों को पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व विकास से संबंधित प्रकरणों को मुख्य विकास अधिकारी डा.अंकुर लाठर ने सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आशुतोष कुमार दूबे,उप जिलाधिकारी तिलोई महात्मा सिंह, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading