दुल्लहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगा फ्रीजर शोपीस बनकर रह गया है, फ्रीजर की टोटी तक नदारत है. यात्रियों को शीतल जल मुहैया कराने के लिए दुल्लहपुर रेलवे के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल प्रशासन द्वारा लगवाया गया, फ्रिजर यात्रियों स्थानीय लोगों के लिए अभिशाप साबित हो रहा है.
फ्रीजर लगने की खबर से एक बार स्थानीय लोगों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा, पर जब लग कर तैयार हो गया तो उससे निकलने वाला शीतल जल तो क्या अब गर्म जल भी नसीब नहीं हो पा रहा है. फ्रीजर की दशा दूर से ही बता रही है कि मेरे पास आने वाले लोग मेरी दुर्दशा देखकर ही दूर से लौट जाते हैं.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी यादव ने तत्काल फ्रीजर की मरम्मत कराकर लोगों को शीतल जल मुहैया कराने की मांग रेल प्रशासन से किया है.