गाज़ीपुर: अब पुलिस कर्मियों के भी वाहन हो रहें हैं चोरी

मरदह।छोटी बड़ी चोरी कि घटना को अंजाम दे चोर पुलिस को लगातार देे रहे चुनौती,थाने के बगल से 112 नंबर के सुरक्षाकर्मी की बाइक चोरी हो गई जिससे महकमें में मची है हलचल।

मालूम हो कि मरदह थाने के पीआरबी यानी डायल 112 में वर्षो से तैनात अनंत राय पुत्र रामबचन राय निवासी गांव कौशिक मुर्की,थाना-मोहम्मदाबाद,जिला गाजीपुर मरदह थाना के दो मीटर बगल में स्थित एक मकान में किराये पर रूम लेकर परिवार सहित निवास करते हैं। मंगलवार की देर रात को अपनी बाइक प्रतिदिन की भांति आवास के नीचे खड़ा कर अपने रूम में चले गए।

बुधवार की सुबह नौ बजे जब वह बाइक लेने पहुंचे तो देखा कि बाइक वहां मौजूद नहीं है।चारो तरफ इधर उधर खोजबीन कर देर शाम तक लोगों से पूछताछ किया परन्तु कहीं कुछ अता पता नहीं चल सका। अंत में स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक UP 61 E 6120 सीडी डिलक्स के चोरी की तहरीर दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading