गाज़ीपुर: बंद हुआ हमिद सेतु, जाने किस तरह के वाहन गुजर सकेंगे

सुहवल। 3 जुलाई से 31 अगस्त तक मरम्मत कार्य को देखते हुए हमिद सेतु, पूरी तरह से बन्द रहेगा, इस दौरान पैदल, ,बाइक एवं आपातकालीन सेवाएं जैसे एंम्बुलेंस ही मात्र पुल से गुजर सकेगी ।

इस आशय का एक आदेश एन एच ए आई वाराणसी के द्वारा जिलाधिकारी को लिखे गये पत्र के बाद पुल की मरम्मत एवं सुरक्षात्मक दृष्टिगत देखते हुए जिलाधिकारी ओंमप्रकाश आर्य ने सभी संम्बन्धित थाना को इस बारे में कडे निर्देश दिए है ।

निर्देशित किया कि इस दौरान किसी भी सूरत में पुल से चार पहिया, बस,ट्रैक्टर, ट्रक, ट्रेलर, आदि अन्य भारी वाहन नहीं गुजर सकेगें ।चेताया कि इसमें किसी तरह भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।पुल से वाहन न गुजरे इसकी पूरी जिम्मेदारी संम्बन्धित थाना प्रभारियों की होगी ।

मालूम हो कि सात जून की मध्य रात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि सेतु के पीलर नंम्बर छह एवं सात के मध्य स्थित ज्वाईंटर नंम्बर 14 की रोलर बेयरिंग खिसक गई है, जिसके कारण पुलिस ने एहतियातन पुल से छोटे वाहनों को छोड भारी वाहनों के संचालन पर मरम्मत पूरी होने तक प्रतिबन्धित कर दिया ।वहीं लोगों को जब पुल के बन्द होने की सूचना मिली तो लोगों में अफरातफरी मच गई लोग अपने-अपने जरूरी आवश्यक समानों को ले इकट्ठा करने को लेकर भाग दौड करने लगे वहीं वाहन चालक भी अपने-अपने जगहों पर जल्द पहुंचने के लिए भागते नजर आए ।

इस मामलें में जिलाधिकारी ओंमप्रकाश आर्य ने बताया कि क्षतिग्रस्त हमीद सेतु की होने वाले मरम्मत को देखते हुए एहतियातन एन एच ए आई वाराणसी के अनुरोध पर पुल तीन जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगा, केवल बाईक,एंम्बुलेंस, पैदल राहगीर ही पुल से गुजर सकेगें। इसको लेकर संम्बन्धित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये है ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading