सुहवल। पिछले करीब 36 घंटे से यानि बीते मंगलवार की रात्रि को करीब 12 बजे तेज धमाके के साथ स्पार्क कर अंधऊ से जमानियाँ विद्युत उप केन्द्र को होने वाली 1 लाख 32 हजार विद्युत आपूर्ति के ट्रांसमिशन लाइन का तार सुखदेवपुर चौराहे के बगल में टूट गया, जिससे की अफरातफरी मच गई ,यह तो गनीमत रहा कि उस दौरान कोई ट्रेन का आवागमन नहीं था यह ट्रांसमिशन लाइन का तार रेलवे के ( ओ एच ई विद्युत पोल तार )
(ओवर हेड इक्विपमेंट वायर) पर नहीं गिरा अन्यथा बडा हादसा हो सकता था ।
तार टूटने से क्षेत्र के ढढनी, एवं स्थानीय सुहवल गाँव स्थित ताडीघाट विद्युत उपकेन्द्र के अन्तर्गत आने वाले दर्जनों गाँव सुहवल, ढढनी, अंधारीपुर, मलसा, माधोपुर, रमवल, भगीरथपुर, गरूआमकसूदपुर, मेदनीपुर, चकियां उर्फचकमजीठ, डुहियां, बवाडा,कालूपुर पटकनियां, सुजानपुर, गौरा, डेढगावां, पकडी, गोपालपुर,सोनवल, आदि गावों के हजारों घरों की बत्ती गुल होने से हाहाकार मचा हुआ है,वहीं ट्रांसमिशन लाइन के अधिकारी अपने मातहतों संग टूटे हुए तार को जोडने में जुटे है ।
जबकि विद्युत विभाग ने क्षेत्र में आपूर्ति को बनाए रखने के लिए साहुपुरी से आपातकालीन आपूर्ति समय-समय कुछ क्षणों के लिए दी जा रही है, साहुपुरी के आपूर्ति चालू करते ही अत्यधिक लोड के कारण लाइट ट्रिप कर जा रही जिससे की लोगों को उसका भी लाभ नहीं मिल पा रहा है ।
हालाकिं जो आपातकालीन आपूर्ति की जा रही वह नाकाफी है शासन के द्वारा जारी 18 घंटे के रोस्टर में मात्र दो तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है , इसके कारण, सिंचाई, पेयजल,राजकीय, निजी नलकूप, छोटे-बड़े उद्योग धंधे ,निजी कम्युनिकेशन सेंटर शोपीश बने है, इस उमस भरे मौसम में लोगों का जीना मुहाल हो गया है ।
आए दिन जिस तरह से कभी तार टूटना कभी ट्रिप करना अब आम बात हो गई है, लोगों का कहना है कि विभाग अतिजर्जर हो चुके तार पोल खंम्भे को नया लगाए ताकि इस समस्या से निजात मिल सके ।
मालूम हो कि इसके इसके पहले भी कुछ माह पूर्व गंगा नदी में ट्रांसमिशन लाइन का तार तेज धमाके के साथ टूट गया जिससे की उस समय भी कई दिनों तक आपूर्ति बाधित रही ।इस मामलें में ट्राशंमिशन लाइन के अधिशाषी अभियंता एस के सिंह ने कहा कि स्पार्क के कारण यह समस्या आई है, फिलहाल मौके पर विभागीय इंजीनियर कर्मी तार को दुरुस्त करने में लगे है, जैसे ही ट्रांसमिशन तार को दुरुस्त किया जायेगा आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी ।
