8 महीने से टूटी पुलिया के वजह से आवागमन है बाधित, अधिकारी नदारत

संवादाता : हसीन अंसारी

देवकली( गाजीपुर) | गाजीपुर वाराणसी फोरलेन से पहाङपुर,बङहरा सगरा,कुर्बानसराय होते हुए मॊधिया जाने वाले पीच मार्ग पर सगरा चट्टी के समीप देवकली पम्प केनाल माइनर पर बनी पुलिया करीब 7-8 माह से टूट जाने से आवागमन ठप है ।
जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अशोक यादव ने वताया उक्त पीच मार्ग पर कई दर्जन गांवो के लोग आते जाते है। आने जाने के लिए इसी मार्ग का सहारा लेना पङता है।पुलिया टूट जाने से किसी तरह जान जोखिम मे डालकर साइकिल,मोटरसाइकिल सवार आर पार होते है. ट्रेक्टर,कार व अन्य चार पहिया  वाहन 15-20 कि मी घूमकर आते जाते है जो कष्ट दायक हैं।किसानो के लिए सर दर्द बना हुआ हैं । उक्त पुलिया मरम्मत के लिए कई बार संबधित अधिकारियो को अवगत कराया गया परन्तु उपेक्षापूर्ण रवॆये के चलते आज तक समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है ।
अशोक यादव ने चेतावनी दी है कि आवागमन की समस्या को देखते हुए पुलिया का शीघ्र निर्माण नही कराया गया तो क्षेत्रिय नागरिको के सहयोग से धरना,प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हॆ जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन व विभागीय अधिकारियो की होगी। साथ मे मोहन यादव,धर्मेन्द्र राम अखिलेश बिन्द,विनोद यादव अशोक गुप्ता।संतोष कुमार आदि लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading