ब्यूरो डेस्क | राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद वर्चुअल समारोह के माध्यम से खिलाड़ियों को खेल रत्न प्रदान किया. राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से क्रिकेट में रोहोत शर्मा, पैरा एथलेटिक्स में मारियप्पन टी., टेबल टेनिस में मनिका बत्रा, कुश्ती में विनेश, हाकी में रानी को नवाजा गया.
कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय खेल एवं साहसिक पुरस्कार, 2020 प्रदान किया. उन्होंने ट्विटर के माध्यम से
कहा कि “यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि खेल-रत्न पुरस्कार पाने वाले पांच खिलाड़ियों में तीन बेटियां – मनिका बत्रा, विनेश और रानी तथा एक पैरा-एथलीट शामिल हैं। सभी पुरस्कार विजेताओं को मेरी हार्दिक बधाई. मेजर ध्यानचंद, खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य सभी देशवासियों के लिए भी एक आदर्श हैं। साधारण परिवेश तथा सुविधाओं के बीच उन्होंने अपनी निष्ठा व कौशल से हॉकी के मैदान में असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं। ”
उन्होंने आगे कहा कि “मुझे विश्वास है कि सबकी भागीदारी के बल पर किए गए सामूहिक प्रयासों से भारत एक खेल महाशक्ति के रूप में उभरेगा। 2028 के ओलंपिक खेलों में Top Ten Podium Finisher Countries में रहने का हमारा लक्ष्य है। हम इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। कोविड-19 के कारण खेल जगत पर भी बहुत अधिक असर पड़ा है। पहली बार ओलम्पिक खेल स्थगित किए गए हैं। हमारे देश में भी खेल-कूद की सभी गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। अभ्यास तथा प्रतियोगिताओं के रुकने से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हौसला कम हो सकता है।”
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1299594589892833280?s=20