दहेज हत्या का एक अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर। खानपुर थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह को बड़ी सफलता मिली है। जितेंद्र बहादुर ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर गाजीपुर के निर्देशन में दहेज़ हत्या के एक अभियुक्त को तेलियानी मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराहीयान थाना खानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 125/2021 धारा 498ए,304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रामबदन पुत्र सहदेव निवासी ग्राम धमवल थाना खानपुर गाजीपुर को प्रातः 06.40 बजे तेलियानी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading