संवादाता: हसीन अंसारी
गाज़ीपुर । 27 जुलाई 2021 को थाना सैदपुर क्षेत्रान्तर्गत भीतरी चौकी के ग्राम सियावा में खेत के किनारे बैठे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सैदपुर पर मु0अ0सं0 215/2021 धारा 302,307 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था ।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु गाज़ीपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक सैदपुर व स्वाट टीम द्वारा बुधवार को प्रकाश में आये अभियुक्त मनीष यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम पचरासी थाना नन्दगंज गाजीपुर को बौरवा नहर पुलिया बहदग्राम बौरवा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर से 03.00 बजे गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ़्तार अभियुक्त का लंबा अपराधिक इतिहास है।




