सीएम योगी का संभावित कार्यक्रम, हाई एलर्ट पर प्रशासन

संवादाता: हसीन अंसारी

गाज़ीपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कमिश्नर वाराणसी मंडल व आईजी वाराणसी रेंज द्वारा जनपद के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संग गहमर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया व कार्यक्रम के दृष्टिगत की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। उनके द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

गहमर थाना क्षेत्रांतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारीगण

इसके बाद उनके द्वारा गहमर थाना क्षेत्रांतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों को राशन, पीने का पानी, दवा, जानवरों के लिए चारा इत्यादि की व्यवस्था करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संग कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading