बाढ़ से खेतों की जमीन व घरों के कटान जारी, लोगों में दहशत
संवादाता: शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़ । सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम निरंतर जारी है। उसके रौद्र रूप से क्षेत्रवासी अब पनाह माँग रहे है।जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी में कटान तेज हो रही है। कटान के चलते कई घर घाघरा में विलीन हो चुके है तो कई घर कटान के मुहाने पर हैं।कटान करती घाघरा निर्माणाधीन ठोकर को काटकर अपने आगोश में ले रही है। बाढ़खंड के अधिकारी रिंग बांध को बचाने की कवायद में जुटे हुए हैं।स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार द्वारा सगड़ी क्षेत्र के गांगेपुर में घाघरा नदी से हो रही कटान का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान काम में सुस्ती पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने तत्काल काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि 100 की जगह 200 लेबर लगावें। बंबू क्रेट हमेशा पर्याप्त तैयार रखें।काम की प्रगति धीमी देखकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिलीप कुमार से कहा काम में तत्काल तेजी लाएं। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड द्वारा बताया गया कि 100 लेबर और पांच बंबू क्रेट तैयार हो जा रहे हैं। जो डंप किया जा रहा है। लेबर और बंबू क्रेट पत्थर बढ़ाने के लिए, जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को समय रहते पूर्ण करा लिए जाएं।
इस अवसर पर एडीएम वित्त गुरु प्रसाद गुप्ता, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ,उप जिलाधिकारी गौरव कुमार, सी ओ सगड़ी महेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रौनापार ,चौकी प्रभारी महुला उपस्थित रहे।



