गाज़ीपुर। मंगलवार को को प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर सिटी उदयराज को माल गाड़ी संख्या UP BCN के वैगनों के बीच बोरियों में भरा हुआ संदिग्ध मादक पदार्थ रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर पर गिराने व शेष गाजीपुर की ओर उक्त मालगाड़ी से आने की सूचना पर हमराह उपनिरीक्षक गुलाब सरोज, हे0का0 मोहम्मद गुफरान, है0 का0 रमाकांत पांडेय, का0 सतीश कुमार सिंह व अपराध आसूचना शाखा वाराणसी का0 विनोद कुमार सिंह व आबकारी विभाग जनपद गाजीपुर क्षेत्र प्रथम सदर के निरीक्षक नीरज पाठक, क्षेत्र जखनिया निरीक्षक जमशेद आलम व क्षेत्र 3 मोहम्मदाबाद के आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह व स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से चेक किया तो मालगाड़ी के गाजीपुर आगमन पर वैगनों के बीच फंसी 36 बोरी व करीमुद्दीनपुर स्टेशन के पास से 06 बोरी कुल 42 बोरी मादक पदार्थ बरामद हुई, जिसे आबकारी विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्वाद, गंध व अनुभव के आधार पर मादक पदार्थ भांग के रूप में पहचाना गया गया।
वाणिज्य अधीक्षक गाजीपुर सिटी से उपरोक्त बोरो का वजन करवाने पर 253 किलो वजन पाया गया एवं प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर सिटी द्वारा फर्द तैयार किया गया व मादक पदार्थ को आबकारी विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई हेतु समय करीब 18:45 बजे आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपने कब्जे में लिया गया। बरामद माल की कीमत लगभग ₹11300 /- आंकी गई ।



