समस्याओं को लेकर बीडीओ से लगाई गुहार?

संवादाता: विकास पाठक

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के विकास खंड डोभी में बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर समाज सेंवी संदीप प्रजापति ने समस्याओं से अवगत करवाया। मालूम हो कि विकास खंड डोभी कार्यालय पर ग्राम सभा देवलासपुर निवासी युवा समाजसेवी डोभी युवा शक्ति मंच के अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने मंच के पदाधिकारी संयोजक बबलू पाँल, सचिव दिनेश प्रजापति, मखंचू के साथ बीडीओ से मिलने गए। उन्होंने सरकारी खर्च पर गांव में कई वर्षों से लगे सोलर लाइटें जिनमें कई बंद पड़े हैं को मरम्मत कराने का निवेदन किया। संदीप ने ग्राम विकास अधिकारी सुनीत गौंड़ से वार्तालाप किया। संदीप ने बताया कि तकरीबन 2 हफ्ते पहले ग्राम विकास अधिकारी को गांव के प्रधान पक्ष के किसी व्यक्ति द्वारा कुछ गिने चुने हुए लोगों के नाम की सूची बनाकर उनको अपात्र बताते हुए राशन कार्ड से नाम काटने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर सचिव ने जांच भी किया था।उक्त संदर्भ में संदीप ने चर्चा करते हुए कहा कि निष्पक्ष रुप से पूरे ग्राम सभा का एक सिरे से जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें । किसी भी प्रकार से पक्ष विपक्ष अथवा वोट देने न देने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उक्त मौके पर रवि पाल,राजीव बहादुर संतोष इत्यादि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading