संवादाता: विकास पाठक
जौनपुर। केराकत तहसील में जिला जज के दौंरे पर अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय की नजदीक निर्माण का मांग किया। आपको बताते चलें कि सोमवार को जिला जज मदन पाँल ने ग्राम न्यायालय केराकत दौरे पर आए थें। अधिवक्ता प्रति मंडल उनसे मिलकर ग्राम पंचायत में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय का विरोध दर्ज कराया और अधिवक्ताओं ने मांग किया कि तहसील परिषद के आसपास ही ग्राम न्यायालय होना चाहिए।
अधिवक्ताओं द्वारा मांग किया गया कि तारा नॉर्मल स्कूल के पास जिला परिषद की जमीन व थाने के पीछे नवीन परती पर ही ग्राम न्यायालय का निर्माण कराया जाए। जिससे हम अधिवक्ताओं को न्याय प्रक्रिया में सहूलियत मिल सकें।
जिला जज द्वारा अधिवक्ताओं को कहा गया कि 323 व 504 आप लोग यहां से दाखिल कर सकते हैं। ग्राम न्यायालय के जज मनु गुप्ता,क्षेत्राधिकारी शुभम तोड़ी व अधिवक्ता प्रतिमंडल तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणि यादव, महामंत्री मुकेश शुक्ला, नम नाथ शर्मा, महेंद्र शंकर पांडे, अनिल सोनकर गांगुली आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।