सुब्रमण्यम स्वामी का दावा: ट्वीट में कहा- कई नेताओं, मंत्रियों और पत्रकारों के फोन हुए टैप?
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट में कहा, चर्चा है कि आज शाम (भारतीय समयानुसार) वॉशिंगटन पोस्ट और लंदन गार्जियन एक रिपोर्ट प्रकाशित करने वाले हैं। स्वामी के अनुसार इस रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी की कैबिनेट के मंत्रियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और पत्रकारों के फोन टैप करने का काम इस्राइल की फर्म पिगासस को दिए जाने का खुलासा किया जाएगा।
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगर मैं इसकी पुष्टि कर पाता हूं तो मैं यह सूची प्रकाशित करूंगा। हालांकि, बता दें कि वॉशिंगटन पोस्ट और लंदन गार्जियन की वेबसाइट पर ऐसा कोई दावा नहीं है कि वह इससे संबंधित कोई खुलासा करने जा रहे हैं। बता दें कि इस्राइल का पिगासस सॉफ्टवेयर जासूसी के लिए है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।