दिव्यांगजनों को वितरित किया गया कृतिम अंग

ग़ाज़ीपुर । मंगलवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने सूचित किया है कि जनपद 09 विकास खण्डो में दिव्यांगजनो को निःशुल्क सहायक उपकरण/कृत्रिम अंग वितरण हेतु चिन्हाकन शिविर का आयोजन सम्बन्धित खण्ड विकास कार्यालयो पर किया जाना है। जिनके चिन्हाकन उपरान्त दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरित किया जायेगा।

इस क्रम में विकास खण्ड परिसर जमानियां में 07 जनवरी, विकास खण्ड भदौरा में 08 जनवरी, विकास खण्ड रेवतीपुर में 12 जनवरी, विकास खण्ड सादात में 13 जनवरी, विकास खण्ड मनिहारी में 16 जनवरी, विकास खण्ड कासिमाबाद में 19 जनवरी , विकास खण्ड देवकली में 21 जनवरी , विकास खण्ड बिरनों में 22 जनवरी एवं विकास खण्ड सदर में 23 जनवरी 2021 को चिन्हाकन शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होने जनपद के सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध किया है कि वे अपने निर्धारित विकास खण्डो पर कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु निर्धारित तिथि को चिन्हाकन शिविर में पहुचकर योजना का लाभ प्राप्त करे। उन्होने बताया कि लाभार्थियों को शिविर में निम्न प्रमाण पत्र साथ लाने होने जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा जारी 40 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांग प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र आधार कार्ड, ग्राम प्रधान या तहसील द्वारा आय प्रमाण पत्र, लाभार्थी एक दिव्यांगता दर्शाती हुई रंगीन फोटो साथ लाना होगा।
……………………

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading