सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 738 आवेदनों में से 41 का निस्तारण

ग़ाज़ीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 152 आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 738 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 41 आवेनद पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में अपर आयुक्त वाराणसी महोदय की अध्यक्षता में 75 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 11 का मौके पर निस्तरण किया। सेवराई तहसील में भू राजस्व की अध्यक्षता में 91 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखानियॉ तहसील में तहसीलदार की अध्यक्षता में 95 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 148 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 45 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 01 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 132 आवेदन प्राप्त जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रोबेशन, बेसिक शिक्षा, डूडा, पुलिस प्रकरण, सप्लाई, अवैध कब्जा, खडन्जा, जमीनी विवाद, चकबन्दी, विद्युत, कृषि, समाज कल्याण, आदि से सम्बन्धित शिकायत पत्रो जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया जाय। किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिकायत क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी को दृष्टीगत में रखते हुए मास्क व दो मीटर की दूरी अवश्य बनाये रखे।
……………………….

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading