समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लालबहादुर यादव की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
गाजीपुर। वाराणसी खंड शिक्षक विधान परिषद के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लालबहादुर यादव की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं और शिक्षक मतदाताओं को बधाई देते हुए उनका दिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का परिणाम है कि यह सुखद परिणाम पार्टी के पक्ष में आया है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होंगे तो भाजपा हारेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों की जीत है। मतदाताओं ने शिक्षकों के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों एवं योजनाओं पर मुहर लगायी है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के साथ साथ विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद राधामोहन सिंह, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, विधायक सुभाष पासी, पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व विधायक सुब्बा राम, पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा व मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित आदि तमाम नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पार्टी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं और शिक्षक मतदाताओं के प्रति आभार जताया है।

