ग़ाज़ीपुर। गाजीपुर के भूतियांताड़ और ददरीघाट में स्थित फैमिली बाजार के मालिक नदीम असग़र को जान से मारने की धमकी दी गई है।
नदीम असग़र ने बताया कि “मेरा शॉपिंग मॉल फैमिली बाजार के नाम से सदर कोतवाली क्षेत्र के भूतिया ताड़ और ददरी घाट में स्थित है मैं सारे व्यवसाई कार्य और पैसे का लेनदेन स्वयं करता हूं। मैं सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर शहरी का निवासी हूं, मेरे ही मोहल्ले के स्व० एनुल हसन के पुत्र कामरान हैदर, साने हैदर, शबीबुल हसन उर्फ दुलारे, मेहंदी हसन उर्फ प्यारे, शीलू (मूल नाम अज्ञात) के विरुद्ध मै थाना कोतवाली ग़ाज़ीपुर में अपराध 2235/2016 धारा 419,420,467,468 भा०द०वि० पंजीकृत कराया था। जो ग़ाज़ीपुर सीजीएम न्यायालय में उक्त मुकदमा चल रहा है।”
नदीम ने आगे बताया कि ” यह लोग काफी दबंग किस्म के आदमी है मैं 15 अक्टूबर 2020 को रात करीब 9:30 से 10:00 के बीच अपना शॉपिंग मॉल बंद करके कुछ जरूरी सामान और सारा पैसा लेकर अपनी गाड़ी से घर जा रहा था तो मैंने देखा कि कुछ लोग से कामरान नामक युवक और उसके परिवार से हाथापाई और गाली-गलौज, धक्का मुक्की का विवाद हो रहा है, उसी समय मेरी गाड़ी को देखते ही कामरान हैदर, साने हैदर, शबीबुल हसन उर्फ दुलारे, मेहंदी हसन उर्फ प्यारे, शीलू (मूल नाम अज्ञात) समस्त पुत्रगण स्व० एनुल हसन और उनके साथ अफाक खान पुत्र स्व० लड्डन समस्त निवासी गण मोहल्ला रजदेपुर शहरी थाना कोतवाली ग़ाज़ीपुर और उनके साथ उनका बहनोई शबाब हैदार पुत्र फ़ज़ल अब्बास निवासी ग्राम सुसुण्डी (पारा) थाना नोनहरा जिला ग़ाज़ीपुर, द्वारा मेरे गाड़ी के बोनट पर जोर से मुक्का मारा गया, जिससे मेरे गाड़ी का बोनट पिचक गया और वहां उपरोक्त कामरान के साथ सभी लोग मुझे भद्दी भद्दी गालियां देने लगे और कहने लगे “तुम लोगों बॉस आ गया है इसी साले को जान से मार कर खत्म कर दो सारे समस्या का हल हो जाएगा, यह नदीम वह साला अपने आप को बहुत बड़ा आदमी बन रहा है”। आसपास के लोगों के बीच बचाव से मैं किसी तरह अपने घर पहुंचा। यह लोग अपराधिक किस्म के आदमी हैं इन लोगों का पूरे मोहल्ले में आतंक हैं मैं अपने व्यवसाय के सिलसिले में काफी पैसा लेकर बैंक वगैरह जाता हूं इनके आतंक से मैं और मेरा पूरा परिवार भी ग्रस्त है।”
नदीम असकर ने आगे बताया कि “मैंने इस सिलसिले में पोस्ट के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को चिट्ठी भेजी है, साथ ही मैंने कोतवाली में भी प्रार्थना पत्र दिया है। मैं काफी भयभीत हूं मुझे कुछ नहीं समझ में आ रहा कि मैं क्या करूं?”
यह समस्त जानकारी नदीम असगर द्वारा दी गई है और उनके द्वारा इसकी सूचना थाना कोतवाली सदर गाजीपुर को भी दी गई है, अब देखना है पुलिस जांच कर किस नतीजे पर पहुंचती है।




