छात्र नेता ने उठाई जिगना पीपा पुल की मांग,एसडीएम(SDM) से लगाई गुहार..
सकलडीहा: धिना थाना क्षेत्र के महूजी चौकी के अंतर्गत जिगना घाट से गंगा उस पार आरी घाट तक पीपा पुल की मांग छात्र नेता अनिल यादव ने एसडीएम सकलडीहा प्रदीप कुमार के समक्ष रखी छात्र नेता ने बताया विगत 14 मार्च को नाव दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई सन 2003 में 9 लोगों की मृत्यु हो गई दूरगामी भविष्य को देखते हुए श्री यादव ने पीपा पुल की मांग की अपने क्षेत्र के जिगना, हिनोता पांडेपुर, बरहन, सिसोड़ा, अवतीं, अवही विरासराय करजरा वीरासराय लखीपुर आदि ग्रामीणों को गंगा उस पार करने में नाव का सहारा लेना पड़ता है जिससे दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है श्री यादव ने बताया यदि जिला प्रशासन इस मामले को त्वरित कार्यवाही नहीं करती है तो वह आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे आपको अवगत कराते चलें महुजी नाव दुर्घटना में अनिल,रोहित और रामप्रवेश निषाद ने 25 लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया था l
