गाज़ीपुर: पलटी स्कूल बस, सवार थे 30 छात्र…

Report: Haseen Ansari

गाज़ीपुर। शुक्रवार को नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव स्थित सिवान के सामने स्टेयरिंग एवं ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे गड्ढे में निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान वाहन में 30 स्कूली छात्र सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी बच्चों को दूसरे वाहन से उनके घर भेजवाया।

बहुआरा गांव के पास एक निजी स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोपहर में निजी बस 30 छात्रों को बैठाकर उन्हें घर छोड़ने के लिए रवाना हुई। बस जैसे ही गगरन गांव स्थित सिवान के सामने पहुंची स्टेयरिंग एवं ब्रेक दोनों फेल हो गये। ऐसे में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। यह देख आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और बस के अंदर फंसे सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading