रिपोर्ट: राजीव रंजन सिंह
MAU: मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात महाराष्ट्र के नागपुर के एक विश्वविद्यालय के कुलपति और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. कुसुम बाजार के पास हाईवे पर ट्रक से वाइस चांसलर की कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
वहीं, ड्राइवर को हल्की चोटें आई है. मौके पर स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दंपत्ति की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. हादसा मऊ जिले से देवरिया जाते समय गोरखपुर हाईवे पर हुआ. बताया जा रहा है कि रास्ते में ड्राइवर को नींद आने पर वीसी ने खुद कार की स्टेयरिंग संभाली थी. इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार, मृतक त्रिपाठी पूर्व में वाराणसी संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के कुलपति रहे थे. वर्तमान में वह महाराष्ट्र के नागपुर में कविकुल गुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर कार्यरत थे. वह देवरिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
चालक ने बताई हादसे की ये वजहः
घायल ड्राइवर ने बताया है कि कार चलाते समय उसे नींद आ रही थी. इसके बाद उसने गाड़ी अपने मालिक को दे दी और पीछे सो गया. तेज रफ्तार से गाड़ी चल रही थी और खड़े ट्रक से कार टकरा गई और हादसा हो गया. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने दोनों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि दोनों शवों का यही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, परिजनों को सूचना दे दी है. घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।