Lucknow के Vikas Nagar क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज थी कि कई सिलेंडरों में धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में करीब 250 झुग्गियां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक किसी बड़ी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई परिवार बेघर हो गए हैं।
इस घटना पर CM Yogi Adityanath ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। Deputy CM Brajesh Pathak भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को तेजी से बचाव कार्य करने के आदेश दिए। इसके अलावा Lucknow East के विधायक OP Srivastava भी घटनास्थल पर पहुंचे।
#Lucknow #VikasNagar #FireIncident #BreakingNews #UPNews #LucknowFire #Emergency #FireAccident #IndiaNews #ApnaBharatTimes

