श्रम दिवस पर पूर्व मंत्री ओपी सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर | शुक्रवार को पुरे देश में श्रम दिवस की बधाइयाँ दी गई. लेकिन वहीँ दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पुरे देश में लॉक डाउन है और इस लॉक डाउन हजारों मजदूर फसे हुए हैं, ऐसे में उनकी रोजी रोटी बंद हो गई है. कई सवाल उठे कि मजदूरों को उनके घर पहुँचाने की व्यवस्था की जाये. वहीँ उत्तर प्रदेश में बसों का इन्तेजाम किया गया ताकि मजदूरों को घर वापस लाया जा सके.

ऐसे में गाजीपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने श्रम दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ केंद्र सरकार पर निशाना साधा. ओम प्रकाश सिंह के ट्वीटर अकाउंट से कहा गया कि “हमारी सरकार से हमेशा से मांग रही है कि वो पहले सम्मान के साथ बाहर फसे मजदूर या अन्य लोगो को घर लाने की व्यवस्था करे और प्रत्येक व्यक्ति को 6000 रुपए और मुफ्त अनाज दे 3 महीने तक। तब ही हम मजदूर परिवारो को कष्ट से बचा सकते है, सरकार लेकिन अब भी सो रही है, हम सदा आप का आभारी रहेगे।”

आगे कहा गया कि “केंद्र सरकार अब भी अपनी नींद से जागे और ट्रेन से लोगो को घर भेजने की योजना बनाए। भारतवासी के मेहनत से ही भारत आज इस ऊंचाई पर है और सरकार को टैक्स प्राप्त होता है, सरकार इसका ख्याल करे और सम्मान के साथ लोगो को घर पहुचाने का योजना बनाए।”

आगे लिखा है कि “जैसा कि मैने कल कहा था, सरकार को ट्रेन से अन्य राज्य मे फसे लोगो को घर भजेने की व्यवस्था करना चाहिए। राज्य सरकारो पर बोझ डाल देना कि बसो से वो अपने-अपने लोगो को बुलाले सरकार की मंशा और फसे हुए लोगो के प्रति चिंता दिखलाती है।”

Related Posts

  • September 15, 2026
  • 16 views
क्या पाला बदलेंगे संजय निषाद? कहा अगर भाजपा दरवाजा बंद करेगी तो…

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

Read more

  • September 15, 2026
  • 22 views
Ghazipur: BSP Leader Parvez Khan का बड़ा खुलासा! SP MLA Omprakash Singh पर गंभीर आरोप

Ghazipur के Zamania विधानसभा क्षेत्र से BSP Leader Parvez Khan ने SP MLA Omprakash Singh को लेकर बड़ा बयान दिया है। बातचीत में उन्होंने Mining, Overloading, खराब सड़कें, Health Services,…

Read more

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading