जिलाधिकारी ने 118 परिवारो में खाद्य समाग्री का किया वितरण

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर | कोविड-19 (कोरोना वायरस) वैष्विक महामारी को देखते हुए जनपद को लॉक डाउन किया गया है, जिसमे गरीब, मजदूर, असहाय एंव भरण पोषण विहीन ऐसे परिवार जिनका जीविकापार्जन का कोई साधन नही है, ऐसे परिवारो को चिन्हित करते हुए जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने आज कुल 118 परिवारो में खाद्य समाग्री का वितरण किया।
जिलाधिकारी ने आज विकाख खण्ड मनिहारी में  94 परिवार,  विकास खण्ड जखनियां के जलालाबाद में 12 परिवार एंव चूरामनपुर में 12 परिवारो मे खाद्य समाग्री का वितरण किया। जिसमें  10 किलो आटा, 10 किलो चावल, पॉच किलो आलू, एक किलो चीनी, एक किलो नमक, दो किलो दाल, 100 ग्राम मसाला, 100 ग्राम हल्दी का वितरण कर परिवार के लोगो को घरों में ही रहने की अपील की। भ्रणम  के दौरान उन्होने  ग्रामीणो को संक्रमण  से बचाव हेतु सतर्क रहने तथा सावधानियां बतरते हुए मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने को कहा।  तत्श्चात जिलाधिकारी ने पं0 मदन मोहन मालवीय इण्टर कालेज सिखड़ी में क्यूरोंनटाईन किये गये गैर प्रान्तो से आये लोगो से मिलकर उनके स्वास्थ्य एंव उन्हे मिलने वाले भोजन आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा उनसे सेन्टर पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं साफ-सफाई रखने की अपील की उन्होने तहसीलदार  से क्यूरोनटाईन सेन्टर पर मास्क वितरण का निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार, उपजिलाधिकारी जखनियां, क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा, जिला पंचायत राज अधिकारी एंव तहसीलदर जखनियां उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading