सरेआम 22 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पकड़े गए हत्यारे

संवाददाता: सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा दिनांक शुक्रवार को थाना नोनहरा क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुये आला कत्ल के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में आज दिनांक शुक्रवार को ग्राम फतेहपुर अटवाँ में रासिद पुत्र सकील ग्राम फतेहपुर अटवाँ थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर में करकट टूटने के विवाद में पैसे के लेनदेन तथा नया करकट देने के विवाद को लेकर हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तो 1. शहबाज पुत्र जमशेद 2. निजामुद्दीन उर्फ चुन्नू पुत्र जमालुद्दीन नि0गण ग्राम फतेहपुर अटवाँ थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को हत्या में उपयोग में किये गये आला कत्ल से सम्बन्धित एक अदद चाकू के साथ समय 15.10 बजे मुहम्मदाबाद – गाजीपुर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर अटवाँ के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-

  1. शहबाज पुत्र जमशेद नि0 ग्राम फतेहपुर अटवाँ थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
  2. निजामुद्दीन उर्फ चुन्नू पुत्र जमालुद्दीन नि0 ग्राम फतेहपुर अटवाँ थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर । बरादमगी-
  3. एक अदद आला कत्ल (चाकू) ।
    गिरफ्तार करने वाली टीम –
  4. थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
  5. उ0नि0 गोविन्द मौर्य थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
  6. हे0का0 विनोद यादव थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
  7. का0 मनोज वर्मा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
  8. का0 दिनेश यादव थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
  9. का0 श्यामबाबू सरोज थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
  10. का0 अभिषेक शुक्ला थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
  11. का0 धर्मजीत मल्ल थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
  12. का0 नवीन दूबे थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।
  13. का0 मनीष तिवारी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading