संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। आज दिनांक 9 जनवरी 2021 को पुलिस अधीक्षक द्वारा, थाना दिवस के अवसर पर थाना जमानिया पर आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी गई तथा शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। द्वारा थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, सीसीटीएनएस, मेस, बैरक तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके बाद द्वारा क्षेत्राधिकारी जमानिया के जीर्णोद्धार किए गए कार्यालय का उद्घाटन किया गया।