संवाददाता: हसीन अंसारी
ग़ाज़ीपुर। विजिलेंस प्रभारी एके सिंह एव सहायक अभियंता शिवम राय के नेतृत्व में शहर में हाईलाइन लास टाउन फीडर पर ताबड़तोड़ छापेमारी करके मुहल्ला झंडातर, नवाबगंज, उर्दू बाजार,लोटनं इमली, जमलापुर इत्यादि मुहल्लों में मॉर्निंग रेड में कुल 30 लोगो का परिसर चेक किया गया। जिसमे मीटर बाईपास कर के चला रहे 8 लोगो के खिलाफ विद्युत धारा अधिनियम धारा 135 के तहत एव पूर्व में बकाए पर कटी लाइन को पुनः बिना बकाया जमा किये लाइन जोड़ने पर धारा 138 B में विजिलेंस थाना रौज़ा पर एफआईआर दर्ज कराया गया।
वही सहायक अभियंता शिवम राय एव बिजिलेंस प्रभारी एके सिंह ने जनता से अपील किया कि जिनके ऊपर बिजली का बिल बकाया है वे लोग जमा कर दें और जो लोग विजली चोरी कर रहे हैं वे लोग कनेक्शन जल्द से जल्द प्राप्त कर लें नहीं तो कभी भी समय छापेमारी करके एफआईआर की जाएगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से सहायक अभियंता (राजस्व)शेखर सिंह विजिलेंस जेई पंकज चौहान, अवर अभियंता अविनाश सिंह,रोहित कुमार,विनय तिवारी,हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश, कांस्टेबल प्रमोद कुमार चौबे,कांस्टेबल मंगला प्रसाद, कांस्टेबल सुमित कुमार,एवं समस्त डिस्कनेक्शन टीम एव मीटर रीडर, संविदा कर्मी लोग मौजूद रहे।