गाज़ीपुर में गणेश पूजनोत्सव सम्पन्न, विजय मिश्र ने की जनकल्याण की प्रार्थना



Ghazipur: झंडातर गाजीपुर में सार्वजनिक गणेश पूजा एवं बाल गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का समापन शनिवार को भव्य महाआरती के साथ हुआ। अंतिम दिन पूजा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश दुख हर्ता और सुख कर्ता हैं। वे न केवल जनपदवासियों बल्कि समस्त देशवासियों के जीवन से दुख और विघ्नों का निवारण करेंगे। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वे सभी लोगों को सुख-शांति प्रदान करें और सबकी मनोकामनाओं को पूर्ण करें। मिश्र ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व समाज को एकता, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्री गणेशजी प्रथम पूज्य देव हैं, जिनकी आराधना से जीवन के समस्त विघ्न दूर होते हैं। उन्होंने भगवान गणेश से जनपदवासियों के उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की।

भव्य महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला।

इस मौके पर ओम प्रकाश अरुण, शिवनंद वर्मा, राहुल वर्मा, संजय वर्मा, प्रशांत मिश्र, विशाल चौरसिया, सभासद संदीप श्रीवास्तव, रामनिवास कुशवाहा, विनोद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading