रिपोर्ट हसीन अंसारी
Ghazipur में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समता भवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी शिक्षक रत्न 2025 से जनपद के पांच वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में रामधीरज शास्त्री, रामधनी यादव, विजयशंकर चौरसिया, अशोक पाण्डेय और बलिराम यादव शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानु ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समाजवादी शिक्षक सभा के सदस्य और स्थानीय नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
सपाइयों ने शिक्षक दिवस पर किया…